July 30, 2026

नशे में धुत एक युवक ने जिला अस्पताल में किया जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर महिला आरक्षकों से किया दुव्र्यवहार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

girftar

कोरबा। जिला अस्पताल में बीती रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। मना करने के बाद भी युवक अस्पताल के बाहर जाने को राजी नहीं हुआ। उसने ड्यूटी में तैनात महिला आरक्षकों से दुव्र्यवहार किया। सूचना मिलने के बाद रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नशे में धुत्त युवक को पकड़कर चौकी ले गई। यह पूरा मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है, जिला अस्पताल में रात को भी कुछ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।


अधिकारियों के आदेश के बाद यहां पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। जिसमें 2 महिला आरक्षक भी शामिल है। शराब के नशे में मदहोश एक युवक अस्पताल परिसर में घुसकर हंगामा करने लगा। जिसे देख पुलिसकर्मी उसे बाहर निकालने लगे। लेकिन शराब के नशे में धुत युवक को बाहर और अंदर का कोई होश नहीं रहा। वह नशे में महिला आरक्षक के साथ दुव्र्यवहार करने लगा जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


You may have missed