ब्रेकिंग: 2022 की सरकारी छुट्टियों का ऐलान, अगर लंबी छुट्टी का प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें
रायपुर। 2022 में कही जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें। लंबी छुट्टियों की प्लानिंग करने वालों को यह जानकर निराशा हो सकती है कि कई त्योहार रविवार के दिन हैं, इसलिए अलग से छुट्टियां नहीं मिलेंगी।


रामनवमी, भाईदूज, गांधी जयंती, बकरीद, क्रिसमस इस बार रविवार को हैं। बता दें कि राज्य सरकार ने 2022 के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। राजपत्र में इसका प्रकाशन किया गया है। इस बार 14 सार्वजनिक, 20 सामान्य और 54 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं।


