बड़ी खबर: प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौके पर युवक की मौत युवती की हालत गंभीर
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के परखंदा से एक खब्रर सामने आया है यहां एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया, इस घटना में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल कुरूद में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही कुरूद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.


पढ़िए पूरी खबर–
दरअसल आज सुबह परखंदा के लोगो ने गांव के गौठान के पास युवक और युवती को पडे़ हुए देखा.जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक कलेश्वर यादव पिता रमेश की मौत हो गई थी. वही प्रेमिका इतेन्द्री की सांसे चल रही थी जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है.

