OMG! यहां मिला एनाकोंडा जैसा विशाल अजगर, उठाने के लिए बुलानी पड़ी जेसीबी, देखें VIDEO
झारखंड धनबाद के सिंदरी में एक ऐसा अजगर दिखा, जिसे रेस्क्यू करने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ गई. सिंदरी के एफसीआई परिसर में छिपे बैठे इस विशालकाय और भारी वजन वाले अजगर को उठाने लिए लोगों की नहीं, बल्कि जेसीबी की मदद लेनी पड़ी.


सिंदरी में दिखे इस विशालकाय और भारी भरकम अजगर सांप को जब जेसीबी की मदद से उठाया गया, उस समय किसी ने वीडियो भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यकीन करिये, इस दैत्याकार सांप को देखकर आपके बदन में झुरझुरी दौड़ जाएगी.
https://twitter.com/ferozwala/status/1449430735559987200?t=RK8CQMM3Ba3gp6LfkpmTSA&s=19
सिंदरी के एफसीआई हर्रल परिसर में नवनिर्मित चहारदीवारी के अंदर विशालकाय अजगर सांप देखा गया. इसकी सूचना प्रबंधन को कर्मियों के द्वारा दी गई. विशालकाय अजगर होने की सूचना पर मौके पर जेसीबी मशीन को मंगवाया गया और जेसीबी मशीन को उक्त स्थान लाया गया
जब जेसीबी से अजगर को उठाया गया तो अजगर के विशालकाय रूप को देख लोग दंग रह गए. भारी-भरकम अजगर को देख लोग भयभीत भी हो गए. विशालकाय अजगर का वजन कई क्विंटल होगा. जेसीबी मशीन से जब अजगर को हटाया जाने लगा तो किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अजगर के पाए जाने की सूचना हर्र्ल प्रबंधन ने वन विभाग को भी दी.
विशालकाय अजगर को वन विभाग को सौप दिया गया है. इस क्षेत्र में पहली बार इतना विशालकाय और कई क्विंटल वजन का अजगर देखा गया है. हर तरफ इसी बात की चर्चा सिंदरी में भी हो रही है. विशालकाय अजगर को देखे जाने के बाद सही समय पर हटाये जाने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं.

