April 20, 2026

प्रेमी के साथ घूमने निकली दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने वाला आरक्षक निलंबित

sambandh

दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत 12 अक्टूबर को दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए निकली थी। रात करीब नौ से दस बजे के बीच ग्राम कचांदुर के मैदान में अपने प्रेमी के साथ थी। इस बीच जेवरा सिरसा चौकी में पदस्थ काॅस्टेबल तिलक बंछोर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने महिला और उसके प्रेमी को अंदर करने की धमकी दे कर धमकाने लगे। इसके बाद काॅस्टेबल ने जबरदस्ती महिला को अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।


घटना के दौरान आरोपी कॉन्स्टेबल के दोनों दोस्त मौके पर ही थे। दुष्कर्म की इस घटना के बाद आरक्षक अपने साथियों के साथ महिला को धमकी दी और किसी को बताने से मना कर मौके से भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित महिला जेवरा सिरसा चौकी पहुंची और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल तिलक बंछोर, मुकेश साहू और विकास वर्मा को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है


You may have missed