शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना ‘Habit’ हुआ रिलीज, VIDEO देख भावुक हो रहे फैंस
मुंबई: दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग ‘हैबिट’ (Habit) एक दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया. फैंस की मांग को देखते हुए सिडनाज की जोड़ी का अधूरा रह गया गाना, अब आउट कर दिया गया है. श्रेया घोषाल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा. ‘सिडनाज के हजारों फैंस जल्द गाना रिलीज करने की मांग कर रहे थे. इसलिए तय समय से पहले रिलीज कर दिया गया.’


‘हैबिट’ म्यूजिक वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का आखिरी प्रोजेक्ट साबित हुआ. सिद्धार्थ के अचानक निधन से ये प्रोजेक्ट बीच में अटक गया था, लेकिन सिद्धार्थ के फैंस की भारी मांग को देखते हुए इसे जल्द पूरा किया गया. इस गाने में आवाज श्रेया घोषाल की है. गाने को रिलीज करते ही सोशल मीडिया पर फैंस एक बार फिर अपने एक्टर को याद करते हुए लिख रहे हैं कि ‘उन्हें अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ अब उनके बीच नहीं हैं’. इस गाने के वीडियो को देख फैंस भावुक हो रहे हैं.

