April 18, 2026

होमवर्क नहीं करने पर शिक्षक ने छात्र को पटक–पटककर उतारा मौत के घाट, शिक्षक गिरफ्तार

MAUTT

राजस्थान के चूरू जिले में एक शिक्षक ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई. चूरू के कोलासर गांव के एक प्राइवेट स्कूल शिक्षक की पिटाई से सातवीं क्लास में पढ़ने वाले बच्चे की मौत हो गई है. बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वो होमवर्क कर के नहीं लाया था. पुलिस के मुताबिक, बच्चा होमवर्क कर के स्कूल नहीं गया था. इस बात पर टीचर ने बच्चे की बुरी तरह से पिटाई कर दी. टीचर ने बच्चे को बड़ी ही बेरहमी से पीटा. टीचर ने बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर लात-घूंसों से मारा.


इस तरह पीटने के कारण बच्चे की नाक से खून बहने लगा और वो बेहोश हो गया. इसके बाद पिटाई करने वाला शिक्षक ही बच्चे को अस्पताल ले गया. जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मरा घाषित कर दिया. बच्चे के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. टीचर पास के ही गांव का रहने वाला है.

होमवर्क करके नहीं गया था स्कूल गणेश
मृतक छात्र का नाम गणेश है. गणेश टीचर का दिया हुआ होमवर्क कर के स्कूल नहीं गया था. इस बात से टीचर मनोज सिंह ने उसकी कक्षा में ही बेरहमी से पिटाई कर दी. शिक्षक ने बच्चे को जमीन पर पटककर मारा. गणेश की नाक से खून बहने लगा. इसके बाद वो बेहोश हो गया. इससे घबराकर आरोपी मनोज सिंह ही उसे अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है.

टीचर बच्चों के साथ करता था मारपीट
मृतक बच्चे गणेश के पिता ने बताया कि जिस मार्डन पब्लिक स्कूल में बच्चे की मौत हुई. वो पिटाई करने वाले शिक्षक के पिता बनवारी लाल का है. बनवारी लाल ने इस मामले को दबाने का प्रयास भी किया. पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस ने बताया कि स्कूल के बच्चों और अन्य स्टाफ का भी बयान लिया गया है. पुलिस को बच्चे के पिता ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले भी मनोज ने उनके बेटे के साथ मारपीट की थी.


You may have missed