जेल भेजने की भींक मांगने लगा शख्स, बोला- प्लीज मुझे जेल में डाल दीजिये, मेरी पत्नी जबदस्ती संबंध बनाती है, फिर जो हुआ
इंसान के लिए सबसे सुकून भरी जगह उसका अपना घर होता है। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसमें घर से भागकर शख्स पुलिस के पास पहुंच गया और उसने पुलिस से कहा प्लीज मुझे सलाखों के पीछे डाल दीजिए क्योंकि जेल मेरे लिए ज्यादा बेहतर है। इस शख्स की ऐसी क्या मजबूरी थी जिसके कारण उसे घर से बेहतर जेल लग रहा है, वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे?


जेल भेजने की भीख माँगी है क्योंकि….
पुलिस से अजीब सी डिमांड करने वाला ये शख्स इतालवी है। इसकी उम्र 30 वर्ष है। लोग हर कीमत पर जेल जाने से बचना चाहते हैं, लेकिन इटली का ये शख्स कथित तौर पर जेल भेजने की भीख माँगी है क्योंकि घर पर उसकी पत्नी के कारण उसका जीवन असहनीय हो गया है।
बोला- “घर का जीवन नरक बन गया है”
मीडिया के अनुसार, रोम के पास गुइडोनिया मोंटेसेलियो में रहने वाला अल्बानियाई मूल का 30 वर्षीय व्यक्ति हाल ही में एक स्थानीय पुलिस स्टेशन गया और कहा, “मैं अब और ऐसे अपने घर में नहीं जी सकता , मैं जेल जाना चाहता हूं।” उसने बताया उसकी वाइफ उस पर रिलेशन बनाने के लिए जबदस्ती करती है अब वह अपनी पत्नी के साथ जबरन सहवास (संभोग) का सामना नहीं कर सकता था,” इसलिए उसने भागने का विकल्प चुना और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
कई महीनों से था पुलिस से नजरबंद
टिवोली काराबिनिएरी के कैप्टन फ्रांसेस्को जियाकोमो फेरेंटे ने एएफपी को बताया कि ये व्यक्ति नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों के लिए कई महीनों से नजरबंद था और उसके कई और वर्षों तक वहीं रहने की उम्मीद थी। “वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ घर पर रहता था। पत्नी से परेशान होकर उसने ये डिमांड की।
पुलिस ने तुरंत डाल दिया जेल में
अपराधी को उसकी नजरबंदी का उल्लंघन करने के लिए तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। और इसने उसके पक्ष में काम किया क्योंकि आदमी को वह मिला जिसकी उसे तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद, न्यायिक अधिकारियों ने शेष सजा काटने के लिए उसे जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

