April 21, 2026

CG NEWS: जतमई के जंगल में पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, पुलिस कर रही मामले की जांच

premi

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां के जतमई के जंगल में एक प्रेमी जोड़े ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक, करकरा गांव के इस प्रेमी कपल ने सप्ताहभर पहले पेड़ पर फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की। दोनों की लाश सड़ी-गली अवस्था में बरामद की गई है। यह प्रेमी कपल सप्ताह भर पहले ही घर से लापता बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल छुरा पुलिस ने दोनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जाँच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता लग सकेगा।


You may have missed