Jio Phone Next: मात्र 1999 रुपए में मिलेगा जियो फोन नेक्स्ट, जानें कैसे…
मुंबई। एक लंबे इंतजार के बाद जियो फोन नेक्स्ट (Jio Phone Next) की बिक्री का एलान हो गया है। जियो फोन नेक्स्ट को दिवाली के दिन से महज 1,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। जियो फोन नेक्स्ट की वास्तविक कीमत 6,499 रुपये है। 1,999 रुपये में फोन लेने के बाद बाकि रकम 18 या 24 महीने की ईएमआई पर देनी होगी। यदि आप ईएमआई पर जियो फोन नेक्स्ट को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप सीधे 6,499 रुपये देकर फोन को खरीद सकते हैं। जियोफोन नेक्स्ट प्रगति ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यह गूगल एंड्रॉइड द्वारा बनाया गया एक विश्व स्तरीय ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे खास तौर पर भारत के लिए बनाया गया है।


जियो फोन नेक्स्ट की कीमत और बिक्री की तारीख का एलान तो हो गया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इसकी बुकिंग कैसे होगी। जियो फोन नेक्स्ट के लिए आप जियो की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी जियो स्टोर पर भी जा सकते हैं। जियो फोन नेक्स्ट को 7018270182 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करके भी बुक किया जा सकता है।
जियो फोन नेक्स्ट के लिए कंपनी ने कई सारे प्लान भी पेश किए हैं। सबसे सस्ता प्लान 300 रुपये है जिसके साथ 5 जीबी डाटा और 100 मिनट की कॉलिंग मिलेगी। वहीं 450 रुपये वाले प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
फोन में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिस पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर QM 215 प्रोसेसर है। इसके अलावा फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक नैनो सिम लगेगा। इसमें 3500एमएएच की बैटरी भी है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे विकल्प हैं। हॉटस्पॉट की सुविधा नहीं है।

