बॉलिवुड को एक और बड़ा झटका: विवाह, कृष 3 और रईस जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे इस लोकप्रिय अभिनेता का हुआ निधन
अभिनेता यूसुफ हुसैन (Yusuf Hussain) का शनिवार की सुबह निधन हो गया, वह 73 वर्ष के थे। हिंदी फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब शो में एक लोकप्रिय चरित्र अभिनेता, हुसैन दिल चाहता है, राज़, हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, खाखी, धूम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा वह विवाह, ओएमजी, कृष 3, रईस, विश्वरूपम 2, दबंग 3 और दरबार जैसी फिल्मों में वह किरदार निभा चुके हैं।



हुसैन फिल्म निर्माता हंसल मेहता के ससुर भी थे, और मेहता ने उनके निधन पर एक मार्मिक नोट साझा किया उन्होंने ट्वीट करते हुए बेहद भावुक बातें लिखीं है, ‘वह मेरे ससुर नहीं पिता थे। वह खुद एक जिंदगी थे। अगर जिंदगी होती तो शायद उनके रूप में होती। आज वह चले गए हैं ताकि स्वर्ग में सभी लड़कियों को दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की और हर आदमी को सबसे हसीन नौजवान बता सकें और कहें- लव यू, लव, लव यू! युसुफ साहब मेरी ये नई जिंदगी आपके कारण हैं। मैं आज सच में अनाथ हो गया हूं। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड के तमाम सितारों को गहरा झटका लगा है।

