विक्की के साथ शादी के बंधन में बंधने को तैयार टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता, दिसंबर में डेट भी फाइनल?
साल 2021 का आखिरी महीना यानी कि दिसंबर वेडिंग मंथ के तौर पर यादगार बनने वाला है. पहले कटरीना कैफ-विक्की कौशल फिर राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी की खबरें आ रही थीं. अब सुनने में आ रहा है कि जल्द ही टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे शादी करने वाली हैं.


सजने वाली है अंकिता की डोली
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपनी प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अक्सर वो फैंस के साथ इंट्रैक्ट करती हैं. इसीलिए भले ही फिलहाल वो किसी प्रोजेक्ट के लिए काम न कर रही हो, लेकिन उनकी शेयर की गई तस्वीरें सोशल मीडिया के गलियारों में वायरल हो ही जाती है. इन दिनों इंस्टाग्राम पर उनकी कुछ तस्वीरों ने तहलका मचाया हुआ है, जो दिवाली पार्टी की बताई जा रही है.
View this post on Instagram
जिसमें हमेशा की तरह अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ नजर आ रही हैं, पर इसके अलावा खबर ये भी सामने आ रही हैं कि दोनों ने आखिरकार लंबे इंतेजार के बाद शादी करने का फैसला ले लिया हैं. सोर्सेज की मानें तो अगले महीने दिसबंर में दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. बताया जा रहा हैं कि ये डेट्स 12, 13 और 14 के आस पास हो सकती हैं. ये जानकारी कपल के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ने दी हैं.

