September 30, 2026

BIG NEWS: पूर्व मिस केरल और रनर-अप रही अंजना शाजन की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Ansi Kabeer and Anjana Shajan

मिस केरल कॉम्पटिशन की पूर्व विजेता एंसी कबीर और रनर-अप रही युवती की वईटिला के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने सोमवार को बताया कि तिरुवनंतपुरम की निवासी एंसी कबीर (24) और त्रिशूर की निवासी अंजना शाजन (25) की कार कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल से टक्कर होने से बचाने की कोशिश में अचानक घूम गई और हादसे का शिकार हो गई.


पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे हुआ. कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा, ‘उनके साथ कार में सवार एक अन्य व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. वह त्रिशूर के माला का निवासी है. हालांकि, घायल हुए अन्य एक व्यक्ति की हालत फिलहाल स्थिर है.’


You may have missed