April 22, 2026

शौच के लिए गई युवती के हाथ पैर बांधकर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

sambandh

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ से एक बार फिर दुष्कर्म की वारदात सामने आई है, दरअसल बलौदाबाजार जिले में पलारी थाना क्षेत्र के छेरकाडीह गांव में शौच के लिए गई युवती के साथ एक युवक ने हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म किया। अपने आपको बचाने के लिए युवती ने जब मदद की गुहार लगाई तब आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं उसकी मदद के लिए दौड़ीं।


महिलाओं को आता देख दुष्कर्मी मौके से भाग निकला। तब वहां मदद को पहुंची महिलाओं ने युवती के बंधे हाथ पैर को खोला। फिर परिजनों के साथ जाकर युवती ने घटना की रिपोर्ट पलारी थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी को पलारी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। गांव में इस तरह की वारदात से ग्रामीण अचंभित और आक्रोशित हैं।


You may have missed