April 22, 2026

छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के 5 सदस्य पाए गए कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने पूरे वार्ड को किया कंटेनमेंट जोन घोषित…

IMG_20211114_073726

भाटापारा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, वही भाटापारा शहर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद प्रशासन ने पूरे रविदास वार्ड को सील कर दिया है। वार्ड के प्रवेश द्वार पर बैरीकेड लगाए गए हैं। साथ ही इलाके में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। इधर, कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने और बिना मास्क के बाहर सड़कों पर घूमने वाले 26 लोगों पर 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई भी की गई है।


बताया जा रहा है कि भाटापारा शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह के अंदर शहर में 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिल गए हैं। SDM लवीना पांडेय ने बताया कि, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जो पालन नहीं कर रहा है उस पर सख्ती बरती जा रही है।


You may have missed