April 22, 2026

एक तरफा प्यार के चक्कर में बना अपराधी, पूर्व सिपाही को पुलिस ने किया गिरफ्तार

girftar

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के गांव बनाहिल में एक किराना व्यापारी के घर में लूट के इरादे से घुसने की कोशिश करने के प्रयास में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका दूसरा साथी फरार बताया गया है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि जुए की लत ने उसे लुटेरा बना दिया। यह भी बताया कि वारदात का मास्टर माइंड एक पूर्व सिपाही है। उस सिपाही ने एकतरफा प्यार के चक्कर में अपराध की दुनिया में कदम रखा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। व्यापारी के बेटे की हिम्मत के चलते लुटेरे कामयाब नहीं हो सके थे। इस लूट के प्रयास का एक आरोपी गोविंदा टंडन गिरफ्तार हो गया है।


ऐसे बना अपराधी-
पूछताछ में गोविंदा ने बताया कि वह जुआ खेलने का शौकीन है। इसके चलते लाखों रुपए हार चुका है। उसके ऊपर कर्ज भी बहुत लोगों का हो गया। इन सब से छुटकारे के चलते वह अपराधी बन गया और चोरी व लूट करने लगा। वह अपने साथी दुर्गेश पाटले के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता था। दुर्गेश ही इस बार लूट के प्रयास में हुई वारदात का मास्टर माइंड है।

एक तरफा प्यार के चक्कर में कर बैठा ऐसा कांड-
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि दुर्गेश पाटले पहले सकरी बटालियन में पदस्थ था। इस बीच उसे एक लड़की से प्यार हो गया। जब दुर्गेश ने उससे बात की तो लड़की ने इनकार कर दिया। इस पर दुर्गेश इतना भड़क गया कि एक तरफा प्यार के चक्कर में उसने लड़की के घर में आग लगा दी। वह जेल भेजा गया और नौकरी से भी सस्पेंड कर दिया गया। जेल से छूटा तो अपराध की दुनिया में आ गया। चोरी और लूटपाट करने लगा।


You may have missed