कर्मचारियों को बड़ी सौगात: राज्य सरकार ने किया एरियर्स का ऐलान
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, वित्त विभाग ने कर्मचारियों के 7वें वेतनमान के एरियर्स भुगतान का आदेश जारी कर दिया है।


प्रदेश के कर्मचारियों को 18 महीने के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। 1 जनवरी 2016 से 30 जून 2017 तक भुगतान होगा। छत्तीसगढ़ वित्त विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है।

