April 22, 2026

अवॉर्ड अनाउंस करते हुए Oops मूमेंट का शिकार हुईं सिंगर, कंधे से फिसली ड्रेस और फिर…

Charli xcx1

अभिनेत्रियों का फैशन सेंस कभी-कभी उनके लिए डिज़ास्टर बन जाता है। आपने अक्सर हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेसज़ को ऊप्स मूमेंट का शिकार होते हुए देखा होगा। लेकिन हाल ही में एक विदेशी सिंगर इतने मेजर ऊप्स मूमेंट का शिकार हुईं जिसके बारे में उन्होंने दूर-दूर तक अंदाज़ा नहीं लगाया होगा कि ऐसा भी हो सकता है।


ब्रिटिश सिंगर चार्ली XCX ने ख़ुद अपने इंस्टाग्राम पर अपने ऊप्स मूमेंट का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चार्ली ऑस्ट्रियन रिकॉर्डिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन (Australian Recording Industry Association (ARIA) अवॉर्ड प्रेजेंट कर रही थीं, तभी उनकी ड्रेस अचानक खिसक गई और एक्ट्रेस का ऑक्वर्ड मूमेंट कैमरे में कैद हो गया। आपको बता दें कि ये अवॉर्ड फंक्शन वर्चुअली ऑर्गनाइज़ किया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charli (@charli_xcx)

वीडियो में दिख रहा है कि चार्ली The Kid Laroi और जस्टिन बीबर को बेस्ट पॉप रिलीज़ अवॉर्ड दे रही होती हैं इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हुई होती है। चार्ली जैसे ही दोनों विनर्स का नाम लेती हैं तभी उनकी ड्रेस कंधे से खिसक जाती और उनकी बॉडी रिवील हो जाती है। हालांकि वीडियो में उसे ब्लर किया गया है, लेकिन ये साफ दिख रहा है कि जैसे की चार्ली की ड्रेस नीचे खिसकती है और जब तक उन्हें इस बात का एहसासा होता है तब तक उनका ऊप्स मूमेंट कैमरे में कैद हो चुका होता है।

पर सिंगर इसे बड़े ही पॉजिटिव तरीके से हैंडल करती हैं। जैसे ही चार्ली की ड्रेस कंधे से फिसलती है वैसे ही वो उसे हाथ से पकड़ लेती हैं और नीचे गिरने से बचा लेती हैं और ज़ोर-जोर से हंसने लगती हैं। चार्ली अपने चेहरे पर ऊप्स मूमेंट वाला भाव बिल्कुल नहीं आने देती हैं। वीडियो शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा है ‘मुबारक हो दोस्तों।


You may have missed