April 26, 2026

CG में सास और बहू के मर्डर से मचा हड़कंप : दोनों महिलाओं की हत्या के बाद आरोपी ने खाया जहर

murder1_19491491

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी खबर इस वक्त मिल रही है, यहां सास और बहू की हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, दो महिलाओं की हत्या के बाद आरोपी ने भी जहर खाकर जान दे दी है। यह पूरा मामला डबरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव की है। फिलहाल डबल मर्डर की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई है और जांच जारी है।


जानकारी के मुताबिक घटना डबरा थाना क्षेत्र के खरकेना गांव की है। यहां पर मृतिका संतोषी रत्नाकर और उसकी सास गुरुवारी बाई का मकान है। पड़ोस में ही लक्ष्मण भारद्वाज का भी घर है। आरोपी लक्ष्मण को शंका थी कि संतोषी रत्नाकर के बेटे के साथ आरोपी की पत्नी का नाजायज संबंध है। कुछ दिनों पहले ही इसी बात को लेकर आरोपी का अपनी पत्नी के साथ विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी भागकर कहीं चले गई थी।

इस बात से आरोपी काफी डिप्रेशन में था। सोमवार की रात आरोपी अपने पड़ोस में हत्या करने की नीयत से घुसा था। इस दौरान कमरे में सभी सो रहे थे, आरोपी कमरे में घुसा और गुरुवारी बाई, संतोषी रत्नाकर की चाकू घोपकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी संतोषी के बेटे के कमरे में गया, लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था, जिसके बाद वो वहां से निकल गया। डबल मर्डर करने के बाद आरोपी अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए इसके मायका खरसिया निकल गया।

इस बीच रास्ते मे ही उसने जहर खा लिया। इधर जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो खरसिया पुलिस आरोपी को बेहोसी के हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराई। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है।


You may have missed