April 23, 2026

काम की बात: रोजाना 6 बजे के बाद हैप्पी रहने के लिए जरूर करें ये काम

IMG_20211211_221139

पूरे दिन काम करने के बाद एनर्जी डाउन हो जाती है। खासकर अगर आप ऑफिस जाते हैं या वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, तो आपके पास खुद के लिए टाइम नहीं बचता। ऐसे में आपको कभी-कभी लगता है कि ऑफिस के अलावा आपकी कोई लाइफ ही नहीं है। ऐसे में आपको 6 बजे के बाद खुद को टाइम देकर कुछ चीजें जरूर करनी चाहिए।


कुछ भी लिखने के लिए पढ़ना बहुत जरूरी है, इसलिए अगर आप बुक लिखने की सोच रहे हैं, तो जरूर पढ़ें। पढ़ने से मन शांत रहता है।

शाम को अपने लिए टाइम निकालकर कुछ जरूर लिखें। जो भी आपका मन करे, अपने इमोशन को कागजों पर जरूर लिखें

आपको अगर सुबह वर्कआउट करने का मौका नहीं मिलता, तो आप शाम के समय वर्कआउट कर सकते हैं। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी।

आप कितने भी बिजी क्यों न रहें लेकिन अपने दोस्तों और फैमिली के लिए टाइम जरूर निकालें। मेंटल हेल्थ के लिए फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं।

आजकल वर्किंग लोगों को ध्यान में रखते हुए शाम को कई क्लासेस दी जाती हैं। नेचुरापैथी, योग या फिर कोई हॉबी क्लास।

डांस करना सबसे अच्छी एक्सरसाइज है इससे आप लाइट फील करते हैं। एक्टिव रहने के लिए खुलकर डांस जरूर करें।


You may have missed