April 23, 2026

स्टेज पर इंतजार करता रहा दूल्हा, उधर दुल्हन के कमरे में हो गया ये कांड

dulhann

बोकारो: शादी समारोह की खुशियां उस वक्त गम में बदल गई, जब दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार करता रहा और उधर कमरे में बैठी दुल्हन के साथ कांड हो गया। मामले की जानकारी परिवार के लोगों को तब हुई, जब दुल्हन को लाने के लिए लोग कमरे में पहुंचे। फिलहाल मामले में परिजनों ने शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


मिली जानकारी के अनुसार झारखंड के बोकारो जिले के चास के तालगडिय़ा मोड़ स्थित नरगिस ग्राम मैरेज हाल में एक शादी 7 दिसंबर को शादी थी। शादी के दाैरान वर पक्ष की ओर से कन्या के लिए गहने दिए गए। यह गहना दुल्हन के कमरे में रखे गए थे। गहना पहन कर दुल्हन को मंडप पर जाना था। इसी बीच दुल्हन के कमरे से गहने की चोरी हो गई। इसकी जानकारी जब दुल्हन ने दी तो शादी समारोह में हड़कंप मच गई।

बोकारो सिटी थाना इलाके के बीएसएल एलएच स्ट्रीट नौ के आवास संख्या 141 निवासी राकेश कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है। राकेश ने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी सात दिसंबर को नरगिस ग्राम मैरेज हाल में हो रही थी। वधू पक्ष को शादी की रस्म के दौरान गहने दिए गए।

मैरेज हाल के जिस कमरे में दुल्हन थी, उसी कमरे से गहने चोरी हो गए। हार, चेन, कंगन, टीका, नथिया, अंगूठी, झुमका, पायल, बिछिया समेत अन्य गहने चोरी हुए। हालांकि शिकायतकर्ता ने गहनों का वजन या कीमत की जानकारी नहीं दी। ढाई लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी होने की बात कही जा रही है।

दुल्हन के गहने की चोरी की बोकारो पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस का मानना है कि चोई कोई महिला ही हो सकती है। शादी में शरीक होने के बहाने दुल्हन के कमरे में गई हो और फिर घटना को अंजाम दिया हो।


You may have missed