June 11, 2026

रायपुर के इस इलाके में सबसे ज्यादा ऑनलाइन मंगाई गई चाकू, पुलिस ने 72 अवैध चाकू किया जब्त

IMG-20211221-WA0010

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चाकू बाजी जैसी वारदाते काफी बढ़ गई है जिसके चलते रायपुर पुलिस भी चौकन्ना हो गई है। राजधानी में ऑनलाइन ऑर्डर कर चाकू मंगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। 9 थाना इलाकों से करीब 72 अवैध चाकू जब्त किया गया है।


ऑनलाइन चाकू मंगवाने वालों में सबसे ज्यादा नाबालिग शामिल हैं। वहीं सबसे ज्यादा टिकरापारा थाना इलाके से चाकू जब्त किए गए हैं।

बता दें राजधानी में एक के बाद एक कई चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। चाकूबाजी की वारदात में कुछ ने अपनी जान भी गंवाई है।

इस लिहाज से पुलिस अब ऑनलाइन चाकू ऑर्डर करने वालों पर नजर बनाए रखी है।


You may have missed