नाईट कर्फ्यू ब्रेकिंग: भारत में ओमीक्रॉन के 200 मामले, 8 बड़े शहरों में 31 दिसंबर तक लगा नाईट कर्फ्यू
नई दिल्ली। ओमिक्रॉन वैरिएंट दुनिया भर में तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में मंगलवार को इस संक्रमण से पहली मौत की पुष्टि हुई तो भारत में संक्रमितों की संख्या 200 पहुंच गई। यहां सबसे ज्यादा मामले दिल्ली में सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में अब 54 ओमिक्रॉन संक्रमित हो गए।


ओमिक्रॉन के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए गुजरात के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। क्रिसमस व नए साल में होने वाले जश्न पर लगाम लगाने के लिए यह फैसला लिया गया है। नाइट कर्फ्यू रात एक बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा।
Gujarat Govt extended night curfew (1 am to 5 am) in 8 major cities till December 31, it says
— ANI (@ANI) December 20, 2021
वहीं महाराष्ट्र में सोमवार को 31 ओमिक्रॉन संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। यहां अब तक 54 लोग संक्रमित थे, जिसमें 31 लोगों का संक्रमण ठीक होने के बाद यहां सक्रिय मामलों की संख्या 23 रह गई है।
31 दिसंबर तक बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू
बता दें कि गुजरात में रात को 1 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू पहले से ही जारी था. नवंबर महीने में कोरोना मामलों में कमी और दिवाली, छठ पूजा की वजह से कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी गई थी.अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में पाबंदियां लगाई गई थीं.
देश भर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. वहीं ओमिक्रॉन के मामले भी रफ्तार पकड़ रहे हैं. त्योहारी सीजन में संक्रमण तेजी से फैलने की आशंका के बीच सरकार ने 8 बड़े शहरों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू को बढ़ा दिया है, जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके.

