April 22, 2026

सलमान खान के बाद अब इस पॉप सिंगर को सांप ने काटा, म्यूजिक वीडियो शूट करते वक्त हुआ हादसा

IMG-20211227-WA0003

मुंबई। बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान को हाल ही में सांप काटने की घटना के बाद अब एक और पॉप सिंगर को सांप ने डस लिया है। इस पॉप सिंगर का नाम Maeta है, जो कि हॉलीवुड में काम करती है। Maeta को म्यूजिक वीडियो शूट करते वक्त एक सांप ने डस लिया था, जिसका वीडियो उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान खान को सांप काटने की घटना के बाद इस पॉप सिंगर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि 21 साल की Maeta एक कारपेट पर लेटी हुई हैं। उनके ऊपर और आसपास कई सांप दिख रहे हैं। इसी दौरान एक सांप उनके चेहरे के पास पहुंच जाता है और अचानक उनकी ठोड़ी पर काट लेता है। इस हादसे के बाद सिंगर ने फौरन हाथ से पकड़कर सांप को हटाया और दर्द से तड़पने लगी। इसी दौरान एक शख्स की आवाज आती है, जो कहता है कि अरे उसे सांप ने डस लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maeta (@maetasworld)

पॉप सिंगर Maeta ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- आप लोगों के लिए वीडियो बनाने की खातिर मुझे इन खतरनाक चीजों से गुजरना पड़ता है। बता दें कि म्यूजिक वीडियो के दौरान इस्तेमाल किया गया ये सांप जहरीली प्रजाति का नहीं था। इसलिए सिंगर को कोई खतरा नहीं हुआ।


You may have missed