July 29, 2026

रायपुर में 52 परियों के साथ पकडे गए 16 लोग, 63 हज़ार रुपए नगद जब्त

jua

रायपुर। राजधानी रायपुर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करते नजर आ रही है। वहीँ जुआ खेलते 16 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही 63 हज़ार रुपए नगद जब्त भी किया गया है। मामला आजाद चौक थाना का है। !


पुलिस को सूचना मिली कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत रामसागर पारा स्थित ननकू गैरेज पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे है। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर ताश पत्ती से जुआ खेलते कुल 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से नगदी 63,140 रूपये जब्त किया गया है। जुआरियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गई है।


You may have missed