ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज, लगा ये आरोप
नोएडा: यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचार में एक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ दिल्ली से सटे नोएडा में मुकदमा दर्ज हुआ है। वह रविवार को नोएडा विधानसभा के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुडी पाठक के लिए डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे। उन पर प्रचार के दौरान कोविड नियमों का उल्घंघन करने का आरोप है। थाना सेक्टर-113 में उनके व अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 व महामारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।


पढ़िए पूरी खबर-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। जहां चुनाव प्रचार के दौरान कोविड नियमों का पालन नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दे कि पंखुड़ी यादव सपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। कांग्रेस कैंडिडेट पंखुड़ी पाठक के डोर-टू-डोर कैम्पेन में भीड़ जुटाने पर आचार संहिता और महामारी अधिनियम उल्लंघन की धाराओं पर केस दर्ज किया गया है।
भूपेश बघेल ने रविवार को नोएडा के चौड़ा रघुनाथपुर गांव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर प्रचार किया था। अभियान की शुरुआत सेक्टर-58 बिशनपुरा गांव से की गई। इसके बाद वह काफिले के साथ चौड़ा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने घर-घर जाकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

