April 22, 2026

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : बबीता जी ने शॉर्ट ड्रेस पहन शेयर की तस्वीरें

IMG_20220123_183327

नई दिल्ली, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टीवी का फेमस कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते 13 सालों दर्शकों का पसंदीदी शो बना हुआ है। इस शो का हर कलकार अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है। वहीं शो के न सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी इसे देखना खूब पसंद करते हैं। यही कारण है कि शो का हर कलाकार एक खास फैन फॉलोईंग रखता है। वहीं शो में ‘जेठालाल’ और ‘बबिता जी’ के बीच प्यार भरी खट्टी मीठी केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है। शो में ‘बबिता जी’ का किरदार एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के साथ अपने वीडियोज पोस्ट कर भी फैंस को सरप्राइज देती हैं। इसी बीच अब ‘बबिता जी’ की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सुर्खियों में बनीं हुई हैं। यकीन मानिए इसे देखकर फैंस क्या जेठालाल भी होश खो बैठेंगे। यहां देखें तस्वीरें…


मुनमुन दत्ता यानी ‘बबीता जी’ ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता झूले पर बैठी ​नजर आ रही हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने मल्टी कलर का शॉर्ट वनपीस ड्रेस पहना हुआ है। तस्वीरों में मुनमुन की स्माइल वाकई काफी कातिलना लग रही है। ये किसी का भी दिल चुराने के लिए काफी है। तस्वीरों में उनके बाल खुले हुए हैं और हर तस्वीर में वह झूले पर ही बैठेकर अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों से कहीं ज्यादा इसके कैप्शन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।


You may have missed