April 24, 2026

28 जनवरी का राशिफल: इन राशि वालों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का सहयोग रहेगा। माता से धन प्राप्‍त‍ि हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।


वृष राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। घर-पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम हो सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।

मिथुन राशि- मन में नकारात्मकता के प्रभाव से बचें। मन अशान्त हो सकता है। नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। खानपान की प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी आएगी। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। म‍ित्रों से भेंट होगी।

कर्क राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से मनमुटाव भी हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मन में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। माता से वैचारिक मतभेद रहेंगे।

कन्या राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती हैं। संयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें। वाणी में कठोरता का प्रभाव भी हो सकता है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि-मन अशान्त रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र से धन प्राप्ति‍ हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संचित धन की हानि हो सकती है। किसी पुराने मित्र का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। संचित धन में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टप्रद हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आलस्य भी हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। भाग-दौड़ अधिक हो सकती है। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कुंभ राशि- मन परेशान हो सकता है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कारोबार में निवेश बढ़ सकता है। माता-पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

मीन राशि- संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर भी बढ़ सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती है।


You may have missed