छात्रों के लिए बड़ी खबर: फरवरी में खुल सकते हैं कॉलेज, इस मोड में होगी सेमेस्टर परीक्षा
रायपुर: प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अगले महीने से कॉलेजों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि 5 फरवरी से आयोजित होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन ही होगी। छात्र घर से पेपर लिखकर कॉलेजों में जमा करेंगे। संक्रमण की स्थिति देखकर काॅलेजों को अगर शर्तों के साथ खोल भी दिया गया तब भी परीक्षा के सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।


कोरोना का संक्रमण जिस तरह से धीरे-धीरे कम हो रहा है, उससे अगले महीने से संक्रमण कम होने आसार बढ़ भी गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी कॉलेज को कक्षाएं शुरू करने के संबंध में विधिवत आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन संकेत दे दिए गए हैं कि फरवरी में संक्रमण और पॉजिटिविटी रेट की स्थिति की समीक्षा के बाद कॉलेजों को खोलने का फैसला जा सकता है।
पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से प्रथम, तीसरे समेत अन्य सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 जनवरी से ऑफलाइन मोड में होने वाली थी, लेकिन कोरोना संक्रमण से अचानक स्थिति बदल गई। रविवि की सेमेस्टर परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। तीसरे सेमेस्टर से इसकी शुरुआत होगी। 5 फरवरी से पेपर शुरू होंगे। इसी तरह ऑनलाइन मोड में अन्य सेमेस्टर परीक्षा जैसे प्रथम, पांचवें, सातवें और नवमें के नियमित, भूतपूर्व व एटीकेटी के छात्रों के लिए भी होगी। इसके साथ ही द्वितीय, चतुर्थ, छठवें, आठवें और दसवें सेमेस्टर में एटीकेटी की परीक्षा भी ऑनलाइन मोड में होगी

