29 जनवरी का राशिफल: मेष, कर्क और तुला राशि वाले न करें ये काम, जानें 12 राशियों का राशिफल
मेष- मेष राशि वाले आज के दिन सामने आने वाली कठिन परिस्थितियों को सुलझा पाने में सफल होंगे. इनकी इस सफलता का श्रेय बुद्धि की प्रखरता को जाएगा. ऑफिस में नए कार्यों की प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए, दिमाग में नए विचारों का समायोजन हो तो उन्हें बाहर निकालने की आवश्यकता होगी.


वृष- वृष राशि वालों को आज के दिन दूसरों की मदद करने में अधिक समय देने पड़ सकता है ऐसे में अपने स्तर से हर संभव प्रयास करें. ऑफिशियल कार्यों में कुछ बदलाव हो सकता हैं, जिससे कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।
मिथुन- आज के दिन अपने पुण्य को संचित करना होगा, इसके लिए मन लगाकर भगवत भजन करें और जरूरतमंदों की मदद करके उनका आर्शीवाद लें. कम मेहनत में ज्यादा फल मिलने की संभावना है, आज की ग्रहीय स्थितियां आपके फेवर में दिख रही हैं.
कर्क- आज के दिन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहने वाले हैं. मन में सकारात्मक विचारों का आवागमन होगा, जिससे मानसिक तनाव दूर होता दिखेगा. आजीविका के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के पूर्ण आसार दिख रहें हैं. अपनी पूरी मेहनत करते हुए काम करें.
सिंह- आज के दिन ज्ञान के प्रति अहंकार की भावना जागृत होगी. यह ईगो आपको सफलता की बजाय कहीं असफलता की ओर न ले जाएं. आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलती नजर आ रही है, मनचाही कंपनी से नौकरी के ऑफर मिल सकता है जिसकी खबर से पूरा दिन सुखमय बीतेगा.
कन्या- कन्या राशि वालों को आज के दिन अच्छे फल देने वाला है. बड़े काम को कम समय में पूरा कर पाना संभव होगा. मन शांत रहेगा, जिससे कामों को करने में मन भी लगेगा. ऑफिशियल कार्यों का दबाव कम रहेगा, जिससे पेंडिंग कामों को निपटाने का अच्छा मौका मिलेगा.
तुला- आज के दिन महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक फोकस करना होगा. ऑफिस में उच्चाधिकारी आपके काम से असंतुष्ट नजर आ सकते हैं इसके लिए अपने प्रयासों में किसी भी प्रकार की कमी न होने दें. यदि आप टीम को लीड करते हैं तो अधीनस्थों के सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें.
वृश्चिक- आज के दिन मन में नकारात्मक विचारों के आगमन से बचना होगा, अन्यथा विचारों की नेगेटिविटी लक्ष्य से भटकाने का काम करेगी. ऑफिशियल पॉलिटिक्स से बच कर रहना है अन्यथा बुराई ही हाथ लगने वाली है. बॉस के द्वारा कही गई बातों को उच्च रखने की आवश्यकता है, अन्यथा नुकसान ही मिलेगा. व्यापार में सफलता मिलने के आसार है.
धनु- आज के दिन धनु राशि वालों के मन में नकारात्मक विचार घर कर सकते हैं, ऐसे में खुद को बिजी रखते हुए कार्यों पर फोकस करना चाहिए. कोई भी कार्य करने से पूर्व विचार निर्धारित कर लें. पहले किये गए कामों को करने में समय व्यर्थ नहीं होना चाहिए. यात्रा करने से बचना चाहिए.
मकर- मकर राशि वालों को मानसिक तनाव से खुद को दूर रखना है, तो वहीं व्यर्थ की बातें में समय न दें. जिम्मेदारियों को बोझ महसूस करने से बचना होगा, नहीं तो यह तनाव को बढ़ाने का ही काम करेंगी. उधार लेन-देन न करें. कहीं ऐसा न हो तो आज किया गया लेनदेन धन को फंसा दें.
कुंभ- आज के दिन महत्वाकांक्षा को कम करने में ही समझदारी होगी. अनावश्यक खर्चों से बचकर रहें. डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है. ऑफिस में कार्यों को पूर्ण करने पर फोकस करें इससे भविष्य में फायदा आपको ही होगा. बड़े कारोबारियों से मीटिंग हो सकती है.
मीन- मीन राशि वालों को आज के दिन अच्छे संदेश देने वाली किताबों में रुचि लेनी चाहिए. किताबें पढ़ने से नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलेगी. आलस्य करने से बचें. ऑफिशियल कार्य बढ़ सकता है, ऐसे में कर्मठता से काम करते हुए टारगेट को पूरा करना होगा.

