छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में 2 फरवरी तक जारी रहेगा ठंड का कहर
रायपुर: छत्तीसगढ़ में भीषण शीत लहर 2 फरवरी तक जारी रहेगी और एक सप्ताह के बाद ठंड से प्रभावित क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह भविष्यवाणी की है। पिछले चार दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दोपहर में कुछ घंटों के लिए तेज धूप भी ठंड से राहत देने में नाकाम है।


अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी
अगले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग इलाकों में गंभीर शीत दिवस की स्थिति और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा में और अगले 24 घंटों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है और उसके बाद धीरे-धीरे कम हो जाएगी। वहीं 2 फरवरी तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस बढऩे और उसके बाद गिरने की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में सतही हवाएं (15-25 किमी प्रति घंटे की गति) की संभावना है।

