May 8, 2026

2 फरवरी का राशिफल: वृषभ, कन्या और मीन राशि वाले न करें ये काम

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष- आज मेष राशि वालों को अपने बोलने के तरीके पर नियंत्रण रखना चाहिए. वाणी में मधुरता को बनाए रखकर ही आप तारीफों को बटोर सकने में सक्षम हो पाएंगे. ऑफिस और अपने आस-पास छिपे हुए शत्रुओं और विरोधियों से भी सावधान रहें, अन्यथा मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है.


वृष- वृष राशि वाले आज ऐसी जगह निवेश से बचे, जहां जोखिम हो. किसी को भी उधार पैसा देने से पहले एक बार सोच लेने में समझदारी है अन्यथा बाद में पछतावा हो सकता है. ऑफिशियल कार्यों पर पैनी निगाह बना कर रखें. यदि कोई काम कई दिनों से पेंडिंग चल रहा है तो उसे पूरा करने के लिए आज समय निकालें.

मिथुन- आज के दिन अनुभवी लोग आपका मार्गदर्शन करेंगे. ऐसे मौके को हाथ से जाने न दें. कहीं से भी कुछ अच्छा ज्ञानवर्धक सीखने को मिल सकता है. उस मौके का भुनाएं. रुचिकर कार्य करने को मिलेगा. ऑफिस में काम को लेकर थकावट हो सकती है.

कर्क- कर्क राशि वालों को आज विपरीत परिस्थितियों में भी दिमाग और मन दोनों ही शांत रखना होगा. किसी भी काम को लक्ष्य तक पहुंचाने में मन की शांति बहुत आवश्यक होती है. कार्य में बदलाव होने की भी संभावना है. मनचाही नौकरी या ऑफिस में मनचाहा काम करने का मौका मिलेगा.

सिंह- सिंह राशि वाले सोच को सकारात्मक रखने का प्रयास करें. मन में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता का वास आपकी परेशानी और काम में अड़चन ही पैदा करेगा. ऑफिस में सहकर्मियों के कार्यों में हस्तक्षेप करने से बचे, ऐसे में उनके काम के साथ -साथ आपके काम का नुकसान होगा.

कन्या- कन्या राशि वाले नकारात्मक विचारधारों का त्याग करें. यह आपकी समस्या के साथ-साथ व्यवहार में भी कड़वाहट देगा. जो सामाजिक तौर से आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. ऑफिस में संतोषजनक फल की प्राप्ति होने की संभावना है. काम तो समय पर हो जाएंगे लेकिन फिर भी बॉस को खुश कर पाने में असमर्थ महसूस करेंगे.

तुला- तुला राशि वाले आज मनोबल के आधार पर आगे बढ़ पायेंगे, तो वहीं दूसरी ओर मन मजबूत होगा तो कुछ नया कर पाने में सफल होंगे. ऑफिस में चीजों को प्रैक्टिकल हो कर सोचना है, अधीनस्थों की मदद करें और उनकी समस्याओं को भी समझें. व्यापारी फाइनेंस से संबंधित प्लानिंग अभी से शुरू कर दें।

वृश्चिक- आज के दिन मन में कई विचारों का आगमन होगा. यह विचार सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकते हैं. ऑफिस में बॉस के साथ कम्युनिकेशन गैप से बचना चाहिए, अन्यथा आपके काम की तारीफे कोई और बटोर कर ले जा सकता है. फुटकर के व्यापारियों को थोड़ी चिंता रहेगी.

धनु- धनु राशि वालों को आज मानसिक रूप से बहुत कूल रहना चाहिए. मन में सकारात्मक विचारों का आगमन हो. इस बात का ध्यान रखें. किसी भी बुरी आदत की ओर यदि झुकाव बढ़ रहा हो तो उसके लिए सतर्कता बरतनी होगी. ऑफिस में तकनीकी काम करे रहे लोगों को सलाह है कि डेटा सेविंग को लेकर अलर्ट रहें अन्यथा बाद में पछतावा हो सकता है.

मकर- मकर राशि वालों को आज छोटी-छोटी बात पर क्रोध आएगा. परंतु मन को शांत रखते हुए काम करना चाहिए. ऑफिशियल अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. आय में वृद्धि या प्रमोशन के चांसेस दिख रहे हैं. बिजनेस से संबंधित मीटिंग हो सकती है. जिसको लेकर यात्रा होगी.

कुंभ- कुंभ राशि वालों को आज विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना बेहद जरूरी है. आपके मुंह से कुछ ऐसी बातें प्रस्फुटित हो सकती है जो दूसरों को चुभ जाएं. इसलिए कुछ भी बोलने से पहले सोचना -समझना बेहद जरूरी है. ऑफिस में कार्यों को पूरा करने के लिए नये जोश के साथ लगना होगा

मीन- आज के दिन समस्याओं को अधिक सोच-विचार करते हुए नजर आएंगे. किसी भी बात को अधिक तूल देने से बचें, अन्यथा मानसिक तनाव बढ़ने लगेगा. बॉस के साथ तालमेल बैठा कर चलना अधिक महत्वपूर्ण है. उनके द्वारा मिलने वाली सीख और अनमोल सलाह भविष्य में आपके बहुत काम आएगी.


You may have missed