April 20, 2026

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का ऐलान, तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका से भारत भी परेशान

IMG-20220224-WA0011

नई दिल्लीः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की घोषणा हो चुकी है। इस युद्ध के शुरू होने के बाद रूस पर कई देशों ने पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। रूस ने विरोध करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। देशों के बीच गुटबंदी के कारण तीसरे विश्वयुद्ध की आशंका बढ़ गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच भारत पर भी भारी पड़ सकती है।


रूस द्वारा सैन्य हमले शुरू करने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पूरे देश में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की है। वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने नागरिकों से घर में रहने का आग्रह किया है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि रूस ने बड़े पैमाने पर आक्रमण किया है।

तबाही का दावा
रूसी सेना के अनुसार आज हमले में यूक्रेन के एयरबेस और एयर डिफेंस को नष्ट कर दिया गया है। रूस आबादी वाले इलाकों में हमला नहीं कर रहा है। मंत्रालय ने कहा, “संयुक्त सेनाओं ने रूस की सशस्त्र सेनाओं को माकूल जवाब दिया है। सैन्य टुकड़ियां अपने स्थान पर तैनात हैं। दुश्मन को नुकसान हुआ है।”

यूक्रेन ने भी 5 रूसी विमानों और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार यूक्रेन की सेना ने बताया कि लुहान्स्क क्षेत्र में पांच रूसी विमानों और एक रूसी हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। वहीं न्यूज एजेंसी एपीएफ ने समाचार एजेंसियों के हवाले से कहा, “रूस का कहना है कि यूक्रेन के एयरबेस, एयर डिफेंस को नष्ट कर दिया।”


You may have missed