रोजगार का सुनहरा मौका: 66 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
जशपुर: बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के द्वारा 66 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 2 मार्च 2022 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जशपुर के संस्था राजकुमार ग्लोबल सिटी निधि लिमिटेड के द्वारा ब्लॉक कॉर्डिनेटर के 6 पद एवं बीसी प्वाइंट के 60 पद के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई है। ब्लॉक कॉर्डिनेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक एवं पीजीडीसीए तथा बीसी प्वाइंट के लिए 12वीं उतीर्ण होना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी 02 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे अपना मूल दस्तावेज के साथ ही रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जशपुर में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है।

