May 8, 2026

छत्तीसगढ़: शादी समारोह में सामिल होने जा रहे 30 लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 4 की मौत 8 घायल

IMG_20220226_105530

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रेम नगर इलाके में महिलाओं से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 4 महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि 8 महिलाएं घायल हैं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल सूरजपुर में चल रहा है। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।


दरअसल यह पूरा मामला प्रेम नगर इलाके के मुख्य मार्ग का है। जहां गांव की लगभग 30 महिलाएं एक पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने के लिए शिवपुर गांव जा रही थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर ही अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क पर ही पलट गई। वाहन पलटने से 8 महिलाएं घायल हो गई हैं और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं को तुरुत इलाज के लिए सूरजपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान तीन अन्य महिलाओं को भी मौत हो गई।

इस तरह से कुल मिलाकर इस भीषण दुर्घटना में 4 महिलाओं ने अपनी जान गवां दी है। वहीं दो महिलाओं की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जिन्हें रायपुर रिफर किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रेमनगर विधायक खेल साय सिंह भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल पूछा। साथ ही जिला चिकित्सालय के प्रबंधक को घायलों के लिए अच्छा इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया। फिलहाल दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन एक बात तो साफ है मालवाहक गाड़ी में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को ले जाना कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल मौके पर प्रेम नगर पुलिस पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


You may have missed