June 3, 2026

लॉज में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा: पुलिस ने छापा मारकर किया छत्तीसगढ़ की फिल्म एक्ट्रेस समेत तीन को रेस्क्यू

sexxx

पिंपरी-चिंचवड़: पुणे जिले से लगे पिंपरी चिंचवड़ में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 3 महिलाओं को वेश्यावृत्ति के धंधे से रेस्क्यू करवाया है। इनमें से एक छत्तीसगढ़ की फिल्म एक्ट्रेस भी शामिल है। इसके अलावा रेस्क्यू करवाई गई एक महिला मुंबई और दूसरी राजस्थान से है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को पिंपरी चिंचवड़ में स्थित साईं लॉज में सेक्स रैकेट का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ग्राहक बनकर वहां पहुंची। वहीं जब आरोपी जाल में पूरी तरह से फंस गए तब पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने दो दलालों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिये अलग-अलग लॉज पर लड़कियों को वैश्यावृत्ति के लिए भेजते थे। जिसमें अभिनेत्री और अन्य महिलाओं से जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला जा रहा था। ये सभी लड़कियां उनके नाम पर कमरा बुक करती थीं। देह व्यापार के इस दलदल में फंसी छत्तीसगढ़ की अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं को छुड़ाया।

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम जितेंद्र हस्तीमल बोकाडिया उर्फ हितेश हस्तिमलजी ओसवाल और हेमंत शाहू हैं। इसके अलावा मुकेश केशवानी, करण, यूसुफ, उर्फ लंगड़ा शेख के खिलाफ वाकड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।


You may have missed