June 6, 2026

सावधान! भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर, एक्सपर्ट ने बताया कब से होगी शुरुआत

corona third

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से देश भर में हड़कंप मचा हुआ है। तो वहीं कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट से भारत में आई तीसरी लहर अब लगभग थम चुकी है। कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट भी आ रही है। संक्रमण की रफ्तार थमी है लेकिन अब कोविड की चौथी लहर को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने कोविड की चौथी लहर को लेकर बड़ी जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि कोरोना की अगली लहर देश में 22 जून के आसपास आएगी जो कि 24 अक्टूबर तक चलेगी।


कोरोना के वेरिएंट पर निर्भर करेगा चौथी लहर का संक्रमण
बता दें कि इससे पहले आईआईटी के वैज्ञानिकों ने कोविड से संबंधित जो भी संभावनाएं व्यक्त की थीं वह करीब करीब सही थीं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोविड की चौथी लहर तीसरी लहर के मुकाबले कुछ ज्यादा दिन तक रह सकती है। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि चौथी लहर का संक्रमण कोरोना के वेरिएंट पर निर्भर करेगा।


You may have missed