June 3, 2026

अजीबो गरीब मामला: मौसी के साथ शादी कर बेटे ने पिता को बना लिया साढ़ू और माँ का बन गया जीजा

sadi

चतराः प्रेम प्रंसग का एक चौकाने वला मामला झारखंड के चतरा से सामने आया है, यहां युवक ने अपने ही मौसे से शादी करके पीता को साढ़ू तो माँ का बन गया जीजा। दरअसल, चतरा के रक्सी गांव के रहने वाले सोनू राणा ने अपनी ही मौसी के साथ शादी कर ली। दोनों ने हेरुआ नदी किनारे स्थित शिव मंदिर में प्रेम विवाह किया। मां की बहन के साथ शादी करने की सूचना जैसे ही सोनू के घरवालों और ग्रामीणों को मिली, सब पहले तो भौचक्के रह गए। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया।


मौसी के साथ प्रेम विवाह का मामला पुलिस में जाने के बाद भी लड़का और लड़की के परिजन नहीं मान रहे हैं। वहीं, प्रेमी युगल साथ रहने की जिद्द पर अड़ा है। दोनों के घरवालों ने पुलिस के सामने भी इस शादी को असामाजिक करार दिया और रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने किसी तरह घरवालों को समझाया। इसके बाद सभी की मौजूदगी में एक बॉन्ड भरवाकर प्रेमी जोड़े को घर भिजवाया।

पुलिस थाने से जब मौसी बनी दुल्हन को लेकर बेटा घर पहुंचा, तो मां ने रो-रोकर आसमान सिर पर उठा लिया। वह कभी किसी से अपने बेटे को समझाने की गुहार लगा रही थी तो कभी बेटे और अपनी बहन को रिश्तों की मर्यादा समझा रही थी। इधर, गांव वाले भी इस अनोखी शादी से हैरान हैं। रिश्तों की उलझन में फंसे गांव वाले एक तरफ जहां इसे असामाजिक संबंध बता रहे हैं, वहीं प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ जीवन बिताने की बात कर रहे हैं।


You may have missed