युवक ने प्रेमिका की सहेली के घर में किया ऐसा कांड, अब पहुँच गया हवालात
दुर्ग: छत्तीसगढ़ केदुर्ग से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही प्रेमिका की सहेली के घर से सोने-चांदी के जेवरात के साथ टीवी व अन्य सामानों पर से अपना हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी से सामान जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


निका गोयल अपनी दोस्त शारदा खान के साथ कुछ दिनों पूर्व अजमेर शरीफ जाने के लिए निकली थी। साथ में शारदा का प्रेमी कुर्बान अली भी साथ गया था, लेकिन आधे रास्ते में तबीयत खराब होने की बात कह कर वापस भिलाई आ गया। जब दोनों सहेलियों को घर से जेवरात और सामान चोरी होने की जानकारी हुए तो लौटने पर कुर्बान अली ने निका की मदद का ढोंग रचने लगा। पुलिस की मदद के बहाने थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट लिखवाने के बाद लगातार पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने लगा।
पुलिस को कुर्बान अली के हरकतों पर संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी करना कबूल लिया। उसने बताया कि उसको इस बात की जानकारी थी कि शारदा खान ने अपना सारा सामान निका गोयल के घर में रख हुआ है। मकान बंद होने की वजह से चोरी करना आसान था। ऐसे में उसने अजमेर शरीफ की यात्रा से बीच में लौट कर चोरी कर सामान छिपा दिया और पुलिस के आस-पास रहकर गुमराह करता रहा, जिससे पुलिस उसके बारे में न सोच सके, लेकिन पुलिस ने आखिर उससे सच उगलवा लिया।

