April 17, 2026

BREAKING NEWS: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन

IMG_20220304_210514

नई दिल्लीः पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न (Shane Warne)  का निधन हो गया है। फॉक्स स्पोर्ट्स के अनुसार उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्होंने 52 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।


ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न फिलहाल थाईलैंड में थे और वहीं पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उनके इस तरह निधन से हर कोई हैरान है।

शेन वॉर्न गजब के स्पीनर थे। उनके स्पीन बॉल्स की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने कई सालों तक वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया। टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शुमार वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 विकेट चटकाए थे। शेन वॉर्न ने साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।


You may have missed