April 29, 2026

लाड-प्यार नहीं करने पर बेटे ने मां-पिता को उतरा मौत के घाट, लाश को घर में ही कर दिया दफन

dafan

अम्बिकापुर: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक नाबालिग युवक ने अपने ही माता-पिता को मौत के घाट उतार कर घर में ही गाड़ दिया। 5 दिन बाद मृतक के भाई ने उदयपुर थाना को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची उदयपुर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और मजिस्ट्रेट के आने के बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को जमीन खोद कर बाहर निकाला। बरहाल इस हत्याकांड के मामले में नाबालिग पुत्र को उदयपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह पूरा मामला जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम खोधला का है।


लाड-प्यार नहीं करने पर दिया घटना को अंजाम
पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि परिवार के सदस्य उसे लाड-प्यार नहीं करते थे जिससे नाबालिग अपने माता-पिता से काफी चिड़ा-चिड़ा रहता था। और इसी वजह से नाबालिग ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक का नाम जयराम सिंह उम्र 50 वर्ष, और मृतका फुलसुंदरी बाई उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। बरहाल मृतक और मृतका के शव को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और मजिस्ट्रेट के सामने निकाल कर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। वही इस हत्याकांड के बाद ग्राम खोधला में हड़कंप मच गया है। साथ ही एक साथ दो लोगों की हत्या होने से गांव में शोक की लहर है।


You may have missed