April 21, 2026

BREAKING: BSF मुख्यालय में जवान ने फायरिंग कर खुद को मारी गोली, 4 जवान शहीद

goli khud

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय में एक जवान तैश में आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी है। इस घटना में चार जवानों के शहीद होने की सूचना है, जबकि 10 से 12 जवानों के घायल होने की खबर है। इस घटना के बाद जवान ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद उसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया है. गोली चलाने वाले आरोपी जवान की पहचान महाराष्ट्र के सुतप्पा के रूप में हुई है।


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि समय से ज्यादा टाइम तक ड्यूटी करने के चलते जवान मानसिक तनाव से गुजर रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूटी के समय को लेकर जवान की अपने अधिकारियों से कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद रविवार को गुस्साए जवान ने परिसर में ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल हो गया और अन्य जवान जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे।


You may have missed