बड़ी खबर: भारतीय क्रिकेट टीम के इस तेज गेंदबाज क्रिकेट को पूरी तरह कहा अलविदा
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2005 में भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बनाने वाले केरल के तेज गेंदबाज ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में अपना आखिरी मैच खेला था। 39 साल के श्रीसंत ने बुधवार 9 मार्च को एक ट्वीट कर अपने फैसले के बारे में बताया और कहा कि उनके लिए ये बेहद मुश्किल फैसला था और भले ही इससे उन्हें ज्यादा खुशी नहीं मिलने वाली, लेकिन आने वाली पीढ़ी की खातिर उन्होंने ये कदम उठाने का फैसला किया है।



