June 3, 2026

लड़कियों की गुंडागर्दी: सिगरेट का धुआं उड़ने पर युवक को मारा चाकू

PRIVET

इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लड़कियां सड़कों पर गुंडागर्दी दिखाई दी। नेहरू नगर के गली नंबर 9 में एक चाय की दुकान के बाहर कुछ लड़कियों ने एक युवक पर हमला कर दिया। विवाद सिगरेट के धुएं को लेकर हुआ था। लड़कियों ने अपने दोस्तों से भी युवक को पिटवाया। इसके बाद लड़कियां थाने पहुंच कर युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाती है। लेकिन, पुलिस जांच में ऐसा लड़कियों की ही गलती सामने आती है ऐसे में पुलिस ने सभी लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ऐसे हुआ विवाद शुरू
लाला का बगीचे में रहने वाले संदीप पुत्र मुकेश भेगट हाउस कीपिंग का काम करता है। वह मंगलवार शाम को गली नंबर 9 में चाय पीने गया था। इस दौरान वह सिगरेट पी रहा था। इस दौरान सिगरेट का धुआं वहा बैठी चार लड़कियों पर चला गया, इस पर लड़कियां आग बबूला हो गई और झगड़ने लगी। इसी बीच लड़कियों के दो दोस्त भी पहुंच गए और युवक के साथ मारपीट करने लगे।

इसी बीच एक लड़की ने संदीप के पैर पर दो चाकू मारे, इससे उसके पैर में चोट आई है। इसके बाद चारों लड़कियां मौके से फरार हो गई। संदीप का एमवाय अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने बताया कि जिन लड़कियों ने संदीप पर हमला किया, वह पहले थाने पहुंचकर संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने जांच की, लड़कियों की ही गलती सामने आई। पुलिस ने बताया कि ये लड़कियां इलाके में मारपीट ओर अन्य वारदातों में शामिल रहती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


You may have missed