April 19, 2026

रायपुर में युवक के कनपटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला: बात करने के लिए फोन नहीं देने पर किया हमला

chakuuu

रायपुर: राजधानी रायपुर में इन दिनों चाकूबाजी की घटना काफी बढ़ गई है। वहीं रायपुर पुलिस भी चाकू बाजी जैसी वारदातों पर लगाम लगाने की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में चाकू बाजी की एक वारदात राजधानी के उरला से सामने आया है, जहां बाजार में बात करने के लिए फोन नहीं देने पर आरोपी ने एक व्यक्ति की कनपटी पर चाकू से हमला कर दिया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर उरला थाने में अपराध कायम किया गया। प्रार्थी अरविंद यादव द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई। रिपोर्ट के अनुसार वे रविवार को सब्जी खरीदने के लिए अपने दोस्त महेश राजभर के साथ गया था।


मछली मार्केट उरला बाजार के पास वह अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। उसी दौरान आरोपी राजा पुरांडे व उसके अन्य साथी आए और उसका मोबाइल मांगा। मोबाइल फोन न देने पर राजा उसके साथी नाराज हो गए। जिस पर राजा से ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद राजा ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे चाकू से बाई कनपटी में पास मार कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, प्रार्थी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 


You may have missed