धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, अब इनके हाथों में कमान
नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। चेन्नई की कमान अब रवींद्र जडेजा के हाथों में है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। सीएसके आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी सबसे सफल टीम है। धोनी आईपीएल के शुरुआती सीजन 2008 से ही चेन्नई की कमान संभाल रहे थे। पिछले साल उनकी कप्तानी में चेन्नई ने आईपीएल खिताब भी जीता था।



