रायपुर:छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को कई इलाकों में दोपहर में बादल छाए रहे। वहीं शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाने की संभावना है। इसके असर से गर्मी से लोगों को राहत मिल सकते है।
प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के उत्तर व दक्षिणी भाग में दो दिशाओं से हवा आ रही है। इस कारण अधिकतम व न्यूनतम, तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
राजधानी रायपुर में गुरुवार को दोपहर बाद बादल छाए। इससे रात में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। दोपहर में आसमान साफ रहने के कारण अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़ गया।