June 6, 2026

रविवार को फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, यहां देखें छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में क्या है दाम

petrol__diesel_price_19282623

रायपुर: तेल कंपनियों की तरफ से आज, रविवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 47 से 53 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 53 से 58 पैसे तक बढ़े हैं। छत्तीसगढ़ की बात करें तो राजधानी रायपुर में पेट्रोल 104.94 रूपए तथा डीजल 96.28 रूपए प्रति लीटर चल रहा है| वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 99.11 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।


यहां देखें छत्तीसगढ़ के इन जिलों में क्या है पेट्रोल और डीजल से भाव
रायपुर में पेट्रोल का भाव 104.40 रुपए प्रति लीटर है। अंबिकापुर में 105.54 रुपए प्रति लीटर, बिलासपुर में 105.10 रुपए, जगदलपुर में 107.24 रुपए और कोरबा में पेट्रोल 104.08 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बीजापुर में पेट्रोल सबसे कम दाम पर मिल रहा है, यहां पेट्रोल का भाव 103.63 रुपए प्रति लीटर है। वहीं रायपुर में डीजल 95.68 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जा रहा है। अंबिकापुर में 96.81 रुपए, बिलासपुर में 96.38 रुपए, जगदलपुर में 98.48 रुपए और कोरबा में 95.37 रुपए प्रति लीटर डीजल की कीमत है।

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.88 रुपये व डीजल की कीमत 98.13 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.53 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.57 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.90 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 95.00 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।

सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।


You may have missed