फिल्म ‘RRR’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका: 3 दिन में हुआ 450 करोड़ का कलेक्शन
नई दिल्ली: शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘आरआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर शुरूआत की है। 550 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 257 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पूरा कर लिया है। इस फिल्म ने 3 दिन में 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।


आपको बता दें कि राजामौली की ये फिल्म पीरियड ड्रामा है, जिसे देश की आजादी के पहले वाले भारत पर सेट किया गया है. फिल्म की कहानी को कोमाराम भीम और सीताराम राजू के स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित बताया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण के अलावा आलिया भट्ट और अजय देवगन भी अहम भूमिका में हैं। बता दें कि अजय देवगन और आलिया भट्ट की ये पहली साउथ इंडियन मूवी है। दोनों ने इस फिल्म के जरिए अपना तेलुगु डेब्यू किया। हालांकि, अजय देवगन का फिल्म में सिर्फ कैमियो ही था।

