छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: रायपुर समेत इन जिलों में तापमान 40 डिग्री से पार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च के महीने में ही गर्मी झुलसाने लगी है। प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक है। वहीं राजधानी रायुपर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। दिनभर तपने के बाद रात को भी उमस पड़ रही हैं। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का जनजीवन पर भी असर दिखने लगा है।


मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 40.6 डिग्री रहा, वहीं बिलासपुर में 41.2 डिग्री, दुर्ग में 40.4 डिग्री, राजनांदगांव में 40.5 डिग्री, पेंड्रारोड में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

